बधाई तो बनती है
बधाई तो बनती है
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ( 19 वर्षीय छात्रा वर्ग) में अजमेर टीम ने जीत हासिल की और चैंपियन बनीं ।
हिंगोनिया पंचायत वासियों के लिए गौरव का पल है कि इस टीम में हमारी पंचायत की भी दो सुपुत्रियाँ है, रामेश्वर जी नायक की पुत्री जया नायक और मुस्तकीम जी की सुपुत्री यास्मीन , इसके लिए इनके माता-पिता को सबसे पहले बधाई और धन्यवाद की आपने बालिकाओं को इतने अच्छे संस्कार दिए कि आज इन्होंने राज्य स्तर पर पंचायत का नाम रोशन किया। और बधाई पूरे गांव को भी क्योंकि इतिहास में शायद पहली बार हिंगोनिया पंचायत की बेटियों ने ऐसे उच्च स्तर पर जाकर प्रदर्शन किया है।
आप माता पिता से भी मेरा निवेदन है कि आप इन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और इनका सहयोग करें।
मैं किसी सार्वजिनक पोजिशन में तो अभी नहीं हूं लेकिन मैं निजी स्तर पर कभी भी आपके लिए कोई भूमिका निभा पाऊँ तो ज़रूर निभाऊंगा।
एक बार पुनः आप दोनों सुपुत्रियों को और उनके माता पिता को बहुत बहुत बधाई।
