STORYMIRROR

Pallawy singh

Abstract

4  

Pallawy singh

Abstract

ये आजकल के लड़के..

ये आजकल के लड़के..

1 min
341

ये आजकल के लड़के जो मोहब्बत- मोहब्बत चिल्लाते हैं, 

असल में ये लड़कियों को आजमाते हैं ! 

पहले तो बाबू सोना कहकर फूसलातें हैं

और बड़ी चालाकी से अपना, काम निकलवाते हैं ! 


लेकिन उन लड़कियों को क्या पता कि,

ये मोहब्बत की आड़ में जिस्म को चाहतें हैं

और जब उस जिस्म से मन भर जाए तो,

उसी जिस्म पर उंगलियाँ उठातें हैं ! 

ये आजकल के लड़के जो मोहब्बत- मोहब्बत चिल्लाते हैं

वाकई में लड़कीयों को आजमाते हैं ! 


बहुत बेशर्मी के साथ उन लड़कियों को गीरा हुआ बताते हैं

उसके जिस्म से खेल के, फिर उसे त्वायफ का अहसास दिलाते हैं! 

अपनी जरूरतें पूरी होने के बाद,

घर वाले नहीं मानेंगे ये बहाना बनाते हैं


और उन्हें तड़पता हुआ बेबस छोड़कर चले जाते हैं ! 

ये आजकल के लड़के जो मोहब्बत- मोहब्बत चिल्लाते हैं

वाकई में लड़कीयों को आजमाते हैं! 


ये लोग हर रोज़ नये जिस्म की तलाश में पाये जाते हैं

नफ़रत है ऐसे लोगों से, जो अपनी हवस को मोहब्बत का नाम दे जाते हैं !  

ये अपने घर से कैसे सन्सकार पाते हैं ? 

ऐसा कर के अपनी माँ, बहनों से कैसे नज़रें मिला पाते हैं ! 

ये आजकल के लड़के जो मोहब्बत- मोहब्बत चिल्लाते हैं

वाकई में ये लड़कियों को आजमाते हैं ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract