STORYMIRROR

Sunil Chaudhary

Inspirational

3  

Sunil Chaudhary

Inspirational

संघर्ष

संघर्ष

1 min
329

जन्म और मृत्यु के बीच

संघर्ष है

ठीक वैसे ही

जैसे कि

नदिया की उफनती

लहरों के बीच


पत्थर होता है

वह अपना अस्तित्व

एक साथ नहीं खोता

बस धीरे धीरे 

नदिया की धारा में 

मिल जाता है।


मेरे दोस्त 

कागज़ की नाव भी 

धीरे धीरे डूबती है

और कागज़ 

वह तो डूबता ही नहीं

क्योंकि


वह अपना स्वभाव

नहीं छोड़ सकता

तुम भी दो पाटों के

बीच पिस कर

अन्न बनना

जो कि लोगों की पेट

की आग बुझाता है।

जन्म और मृत्यु के बीच

उन्हें जिंदा बचाए रखता है।

            


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Sunil Chaudhary

Similar hindi poem from Inspirational