रिश्तो का सबक
रिश्तो का सबक
ए जिंदगी हर रिश्ते का सबक
तू मुझे सिखा गई
एक नन्ही सी कली से बरगद का पेड़
तू मुझे बना गई मैं खामोश देखती रही
हर रिश्ते का आईना तू मुझे दिखा गई
ए जिंदगी है रिश्ते का सबक तू मुझे सिखा गई
एक नन्ही सी कली से बरगद का पेड़
तू मुझे बना गई सच और झूठ का पाठ
तू मुझे पढ़ा गई सच्चाई की ताकत
तूमुझे बता गई हर झूठ से पर्दा तू उठा गई
हर के चेहरे का रंग तू मुझे समझा गई
ए जिंदगी हर रिश्ते का सबक
तू मुझे सिखा गई
कभी अंधेरे कमरों में जाने से डर लगता था मुझे
लेकिन आज अंधेरे से लड़ना भी तू मुझे सिखा गई
एक नन्ही सी कली से बरगद का पेड़
तू मुझे बना गई शुक्रिया ए जिंदगी तेरा
हर परिस्थिति से लड़ना तू मुझे सिखा गई
दुखों में भी मुस्कुराने का हुनर तू मुझे सिखा गई
अपने और पराए का फर्क तू मुझे बता गई
ए जिंदगी हर रिश्ते का सबक
तू मुझे सिखा गई एक नन्ही सी कली से
बरगद का पेड़ तू मुझे बना गई.
