STORYMIRROR

BABUBHAI PATEL

Inspirational

3  

BABUBHAI PATEL

Inspirational

राधे श्याम

राधे श्याम

1 min
209

राधे तेरे चरणों की...श्यामा तेरे चरणों की

गर धूल जो मिल जाए...

सच कहता हूँ मेरी तकदीर ही बदल जाए...


सुनते है तेरी रहमत...दिन रात बरसती है

एक बूँद जो मिल जाए...दिल की कली खिल जाये

सच कहता हूँ मेरी तकदीर ही बदल जाए...

राधे तेरे चरणों की...श्यामा तेरे चरणों की...


यह मन बड़ा चंचल है...कैसे तेरा भजन करूँ

जितना इसे समझाउं...उतना ही मचल जाए

सच कहता हूँ मेरी तकदीर ही बदल जाए...

राधे तेरे चरणों की...श्यामा तेरे चरणों की...


नज़रों से गिराना ना...चाहे जितनी सजा देना

नज़रों से जो गिर जाए...मुश्किल ही सँभल पाए

सच कहता हूँ मेरी तकदीर ही बदल जाए...

राधे तेरे चरणों की…श्यामा तेरे चरणों की...


राधे मेरे जीवन की...बस एक तमन्ना है

तू सामने हो मेरे...मेरे प्राण ही निकल जाए

सच कहता हूँ मेरी तकदीर ही बदल जाए...

राधे तेरे चरणों की…श्यामा तेरे चरणों की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational