STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

परिवर्तन

परिवर्तन

1 min
244

संसार में परिवर्तन 

अकाट्य सत्य है,

जीवन है तो मृत्यु भी है

निर्माण है तो विनाश भी

दिन है तो रात भी

राजा है तो रंक भी


जो बनेगा बिगड़ेगा भी

जन्मेगा तो मरेगा भी।

परिवर्तन सतत चलने वाली

अविचलित प्रक्रिया है,

संसार के कण कण के साथ

कभी न कभी परिवर्तन होगा ही।


ये प्रकृति का नियम है,

सजीव हो या निर्जीव

यही सबके साथ है।

इसमें बदलाव असंभव है

चाहे तो सर्वशक्तिमान ईश्वर भी

इसे बदल नहीं सकता।


आज हँस रहे हैं

कल को रोयेंगे भी 

अच्छे बुरे पल भी

आते जाते रहेंगे।

परिवर्तन प्रकृति का 

शास्वत सत्य है,

ऐसा हो ही न 

ये तो नामुमकिन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract