पिता की छत्रछाया
पिता की छत्रछाया
पिता एक उम्मीद है, एक आस है
परिवार की हिम्मत और सबका विश्वास है,
बाहर से सख्त अंदर से नर्म है
उसके दिल में दफन कई जख्म हैं।
पिता संघर्ष की आंधियों में हौसलों की दीवार है
परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है,
बचपन में खुश करने वाला खिलौना है
नींद लगे तो पेट पर सुलाने वाला बिछौना है।
पिता जिम्मेवारियों से लदी गाड़ी का सारथी है
सबको बराबर का हक़ दिलाता यही एक महारथी है,
सपनों को पूरा करने में लगने वाली जान है
इसी से तो माँ और बच्चों की पहचान है।
पिता वो अभिमान जिससे हर बच्चे की पहचान है,
पिता के शरीर की छत्रछाया हमारे लिए वरदान है।
पिता वो मार्ग है, जिसपे चलने से मिलता स्वर्ग है,
मां का आंचल स्वर्ग है, तो पिता का दामन स्वर्ग का द्वार है।
