STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

3  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

पैरोडी : आ लौट के आजा मेरे मीत

पैरोडी : आ लौट के आजा मेरे मीत

1 min
211

आ लौट के आजा शिंदे तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

तू बच ना पाएगा जिंदे, तुझे राउत धमकाता है 

आ लौट के आजा शिंदे तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

मुझको छोड़कर पार्टी तोड़कर क्यों गया था गौहाटी 

खुद भी गया 40 भी ले गया तूने तोड़ के रख दी पार्टी 

इतना ना उड़ ए परिंदे , तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

आ लौट के आजा शिंदे तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

मुख्यमंत्री बना दूं , पार्टी अध्यक्ष बना दूं तू जो कहे वो बना दूं 

हिन्दुत्व ना छोड़ा है , रास्ता ना मोड़ा है , तुझे मैं ये समझा दूं 

देख मान जा रे ओ शिंदे , तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

आ लौट के आजा शिंदे तुझे महाराष्ट्र बुलाता है 

तू बच ना पाएगा जिंदे, तुझे राउत धमकाता है 

आ लौट के आजा शिंदे तुझे महाराष्ट्र बुलाता है।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy