STORYMIRROR

Aishwarya Namdev

Inspirational

4  

Aishwarya Namdev

Inspirational

नारी सबसे खास

नारी सबसे खास

1 min
11

पत्थर सी इस दुनिया में तुम फूल सा एहसास हो 

 नारी हो तुम बहुत ही खास हो

तुमने लिया इस दुनिया में जीवन 

 दिया भी है तुम्हीं ने जीवन

खुशियों की तुम मिठास हो 

नारी हो तुम बहुत ही खास हो 

समर्पण किया तुमने सीता बनकर 

लड़ती रही तुम दुर्गा बनकर 

फिर भी तुम बेमिसाल हो 

नारी हो तुम बहुत ही खास हो 

टूटे हुए सपनों को देती पंख वो उड़ान हो 

बिखरे हुए मोतियों को सहेजे वो माल हो 

तुम सूर्य की किरण और चन्द्रमा की चाँदनी हो 

तुम समंदर की गहराई और आसमान की ऊँचाई हो 

नारी हो तुम बहुत ही खास हो "


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational