STORYMIRROR

Tripti Sipani

Abstract

4  

Tripti Sipani

Abstract

मेरे प्यारे पापा

मेरे प्यारे पापा

1 min
214

छोटे छोटे कदमों से जिसने चलना सिखाया

बाहें थाम जिसने तूफानो से लड़ना सिखाया

वो है पापा, प्यारे प्यारे पापा

विकट परिस्थितियों मे जिसने हँसना सिखाया


ग़मों के साये से दूर रहना सिखाया

वो है पापा, प्यारे प्यारे पापा

कमजोर इरादों को जिसने मजबूत बनाया

काँच के टुकड़े को जिसने हीरा बनाया


वो है पापा, प्यारे प्यारे पापा

कड़ी धूप सह के जिसने हमको दी छाया

कभी ना पड़ने दिया हम पे बुरा साया

पथरीली राहों पे जिसने चलना सिखाया


वो है पापा, प्यारे प्यारे पापा

हर दिन हमको कुछ नया सिखाया

खुद चंदन जैसे घिस के हमको महकाया

वो है पापा, प्यारे प्यारे पापा


हर जीवन मे बनी रहे उनकी छत्रछाया

हमेशा पाऊँ मै वो ही पापा, प्यारे प्यारे पापा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract