STORYMIRROR

Neelam Gupta

Inspirational

4  

Neelam Gupta

Inspirational

मेरा ये वतन

मेरा ये वतन

1 min
720

मेरा देश नहीं मेरी जान है तू

मेरे जीवन का अभिमान है तू।

जो भी पाया तुझसे पाया

हम सबका पालन हार है तू।।


तेरी मिट्टी अनमोल रतन

माथे पे लगे तो बने चन्दन।

तुझसे ही मेरा जीवन संदल

तुझसे ही मिले ये गुल ये चमन।।


जब भी मैं मिटूं तो तुझपे मिटूं

जब ज़द में मिलूं तो तेरी मिलूं।

अपनों की तो मैं क्या बात करूं

ग़ैरों को भी अपना लेता है तू।।


कहीं कश्मीर की सुंदर वादी है

कहीं अरुणाचल में लाली है,

सोमनाथ लगे कितना सुंदर

कन्याकुमारी दिलकश मंजर।


इतना दिलकश, इतना सुन्दर

मेरा ये चमन,मेरा ये वतन।

ऐ काश के जब भी जनम लूं मैं

तेरी गोद में ही बीते बचपन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Neelam Gupta

Similar hindi poem from Inspirational