STORYMIRROR

Prachi Chaturvedi

Inspirational

3  

Prachi Chaturvedi

Inspirational

मातृभूमि भारत

मातृभूमि भारत

1 min
103

भारत माँ की इस धरती पर

अमर सपूतों ने जन्म लिया।

इस धरती के कण-कण को

वीरता से गौरवान्वित किया।

देशभक्त दादा नौराजी

और गोखले जैसे ज्ञानी

महामना थे मालवीय जी

स्वराज के ये सब सेनानी।

ये सपूत इस वीर धरा के

गान हम इनका गाते हैं

करते हैं गुणगान इन्हीं का,

यह भारत मां का हार कहलाते हैं।

भारत भूमि की जल मिट्टी का

नाम इन्होंने अमर किया।

करके न्यौछावर प्राण अपने

हमको स्वतंत्र राष्ट्र दिया ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational