STORYMIRROR

chandni sheth

Inspirational

3  

chandni sheth

Inspirational

"लक्ष्य एक चुनौती"

"लक्ष्य एक चुनौती"

1 min
361

ज्ञान के दीप हाथों मे रखो,

लक्ष्य के मार्ग रोशनी से भरो,

लक्ष्य को अपना सखा बनाओ,

उसके लिए खून पसीना बहाओ,


लक्ष्य को चुनौतियों का समुन्दर समझो,

उसमे बहकर श्रम की नैया पार लगाओ,

लक्ष्य के बिना जीवन बन जाता है व्यर्थ,

वही प्राप्त कर सकता है जो समझे उसका अर्थ,


लक्ष्य के मार्ग पर असफलताओं को स्वीकारो,

उसमे झांको और गलतियों को सुधारो,

लक्ष्य प्राप्ति के लिए फड़फड़ाओ,

जब मार्ग दिख जाए तो पंख खोलकर उड़ जाओ,


दुनिया मे भेद भाव और दुःख मिट जाएगा,

जब लोक सत्ता ही सबका लक्ष्य बन जायेगा,

माता पिता का चेहरा गर्व से खिलखिलाएगा,

जब तू लक्ष्य की प्राप्ति से झिलमिलाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational