STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

लड़की भी तो इंसान है

लड़की भी तो इंसान है

1 min
308

लेने दो इसको भी जन्म।

लड़की भी तो संतान है।।

लड़का-लड़की में भेद क्यों।

लड़की भी तो इंसान है।।

लेने दो इसको भी---------------।।


सक्षम नहीं किस क्षेत्र में।

करने को कार्य लड़कियां।।

रखती है योग्यता हर कार्य की।

वर्तमान में ये लड़कियां।।

मत मानो ऐसे कमजोर इन्हें।

इनमें भी जोश और जान है।।

लेने दो इनको भी----------------------।।


लड़की के बिना संसार नहीं।

जिंदा है इन्हीं से यह धरती।।

अस्तित्व नहीं है मानव का।

यही तो सृष्टि को रचती।।

अधूरा है इनके बिना संसार।

इनसे ही जन्मा इंसान है।।

लेने दो इनको भी----------------------।।


देवी समझकर लड़की को।

सम्मान दो अपने घर में।।

नहीं इनको पराया तुम मानो।

इनको रक्षा दो तुम घर में।।

यह भी तुम्हारा गौरव है।

यह भी तुम्हारी पहचान है।।

लेने दो इनको भी-----------------------।।


नहीं बाल विवाह इनका करो।

शिक्षित इनको भी होने दो।।

नहीं इनसे करावो मजदूरी।

इनको भी गुलशन बनने दो।।

बुढ़ापे का सहारा ये भी है।

यह भी तुम्हारी जान है।।

लेने दो इनको भी-------------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract