STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Classics Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Classics Inspirational

लौह पुरुष सरदार

लौह पुरुष सरदार

1 min
201

अभ्युदय साहस सोच 

नैतिक मूल्य निर्विकार

निःस्वार्थ का पुरुषार्थ।


जीवन में संघर्षो से तपता

फौलाद मानव मोम सा

पत्थर सा अडिग चट्टान।


साधारण असाधारण जीवन

यात्रा का मानव मूल्य

मूल्यवान।

गांधी की सत्य अहिंसा का

पुजारी, गर्मी ज्वाला का

खून आजादी का सुभाष।


कानून का पंडित मानवता 

सजग प्रहरी सरदार

अन्याय अत्याचार का

प्रखर प्रतिकार।


दृढ़ निश्चयी उद्देश्य पथ पथिक

अविरल अविराम

गुलाम मुल्क माँ भारती 

के आंसुओं की वेदना की

आग अंगार।


बीर धीर गंभीर धीर

धैर्य कर्म क्रांति राष्ट्र

गौरव गरिमा महिमा

का बल्लभ शौर्य शंख नाद। 


खंड खंड में खंडित 

वसुंधरा का बीरोचित

बैभव अखंडता का

वर्तमान गौरव शाली

प्रेरक प्रेरणा महान।


मिथकों को ध्वस्त करता

यथार्त यसश्वी राष्ट्र भक्त 

राष्ट्र का गौरव गान।


भेद भाव ऊंच नीच का

समतल समता समरस

भाव पटेल मर्यादा मान।


सरदार वल्लभ पटेल 

भारत भूमि का कण कण

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण

कन्या कुमारी से कश्मीर

का गर्व भाल।            


हे भारत की अखंड अक्षुण

संप्रभुता सत्ता के मनीषी

हम दे ही क्या सकते आपको

आस्था श्रद्धा से नत मस्तक

हो करते है प्रणाम।


मजबूत इरादों दूर दृष्टि

मानवता राष्ट्रीयता

मानक लौह पुरुष सरदार

भारत की पीढ़ियों का अभिमान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action