STORYMIRROR

Naresh Sagar

Inspirational

4  

Naresh Sagar

Inspirational

कोरोना के कह दिया है कान में

कोरोना के कह दिया है कान में

1 min
350


टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


कोरोना के कह दिया है कान में

टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में

चीन डोल या जा तू पाकिस्तान में 

टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


डर- डर के ना काम कोई हम करते हैं

विपदाओं से हँसकर हम तो लड़ते हैं

हिम्मत बहुत बची है अपनी जान में 

टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


भाईचारा तोड़ ना अपना पाएगा 

तू भी आखिर कब तक यूं लड़ पाएगा

ढूंढ ही लेंगे बसा तू जिसकी जान में

टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


 तेरे ख़ातिर घर से ना निकलेंगे हम

 ये ना समझना तुझ से बहुत डरते हैं हम

 फेंक देंगे तुझ को पीक दान में

 टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


 तुझको गरूर तेरा ही खा जाएगा

 भाग कोरोना गीत तू रो -रो गाएगा

 दफ़ना देंगे तुझ को हम श्मशान में

 टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में


 कुछ दिन और बाहर निकलना भारी है

 जंग हमारी तुझ से घर से जारी है

 घुसने ना देंगे हम तुझे मकान में

 टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में 


आओ मिलकर ढूंढे कुछ हल इसके

काट फेंक दो उड़ने वाले पर इसके

फिर से खिलेंगे गुल "सागर" गुलदान में

टिकने ना देंगे हम हिंदुस्तान में



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational