STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Abstract Classics Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Abstract Classics Inspirational

जंग

जंग

1 min
257

जोश ए जुनून पर "सान" चढाते रहिये 

नहीं तो आलस्य उस पर "जंग" चढा देगा 


रिश्तों में जंग बहुत बुरी होती है साहब 

प्रगाढ रिश्तों को भी खाक में मिला देती है 


दिल और दिमाग में जंग होती रहती है 

सच्चे लोग दिल की बातें ही सुना करते हैं 


"जंग" से विश्व में किसका भला हुआ है "हरि" 

अनाथ बच्चे या विधवा से पूछकर तो देखिए


"प्यार की जंग" में हारना ही जीत है "हरि" 

दिल जीत लिया तो समझो जग जीत लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract