STORYMIRROR

Pawan Nahlot

Inspirational

4  

Pawan Nahlot

Inspirational

जेंडर इकवालिटी

जेंडर इकवालिटी

1 min
251

बहुत हो चुका दुनिया वालों,

एक बात असर कर दो ना!

जिस सोच से चाँद पर पहुंच गए,

उस सोच को बसर कर दो ना!

क्या है ये लड़का लड़की,

क्या धर्म, क्या ज़ात है?

छोड़ो ये सब मसले यारों,

हर एक को इंसान कर दो ना!

एक स्त्री सबकुछ कर सकती है,

ये सोच समझ कर देखो ना!

और हर‌ लड़का बुरा नहीं होता,

एक दफ़ा तुम भी कह दो ना!

सब भेदभाव छोड़कर यहीं,

हर शख़्स को कलाम बना दो ना!

बेटी बचाकर, बेटी पढ़ाकर,

हर लड़की को कल्पना कर दो ना!

संविधान दे चुका समानता का अधिकार,

तुम मानसिकता का बहिष्कार कर दो ना!

ज़माना खराब है कहना छोड़ो,

वसुदेव कुटुंबकम् अपना कर,

ज़माना अच्छा कर दो ना!

कितना सुन्दर है मेरा भारत,

मेरा भारत महान कर दो ना!

छोड़ कर सारे भेद-भाव

हर एक को इंसान कर दो ना!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational