STORYMIRROR

Viram Surana

Inspirational

4  

Viram Surana

Inspirational

लोहपुरुष ऑफ इंडिया

लोहपुरुष ऑफ इंडिया

1 min
330

खंड खंड को जोड़ जिसने

अखंड राष्ट्र का सृजन किया

उन शिल्पी वल्लभ को सबने

लोहपुरुष कह नमन किया


बापू के अनुयायी थे

खेड़ा से रण में रखे कदम

भर हुंकार बरदौली में बोले

न दे लगान की रत्ती हम


वाणी में थी सिंह गर्जना

उर में थे अनुराग नरम

बढ़ी ख्याति अखिल हिन्द में

चूर किया सत्ता का भ्रम


अत्याचार के शासन का

दृढ होकर जिसने दमन किया

उन युग शिल्पी को सबने

लौहपुरुष कह नमन किया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational