STORYMIRROR

Arpita Agrawal

Inspirational

4  

Arpita Agrawal

Inspirational

हमारी प्यारी हिंदी

हमारी प्यारी हिंदी

1 min
376

अति मधुर मनमोहिनी है हमारी हिंदी

भारती के भाल पर सुशोभित बिंदी 

संस्कृत ने जन्म दिया बनकर जननी

मृदुलता से बनी भाषाओं की भगिनी।


दिया इसने अपनी संस्कृति का ज्ञान

विदेशों में भी बनाई अपनी पहचान 

मीठी बोलियों की बनी संगम गान

उद्गम इसका पावन गंगा जल समान।


हर हिंदुस्तानी के दिल में जगाए आशा

प्रेम इत्र फैलाये हमारी यह हिंदी भाषा

है सबकी प्यारी-दुलारी, करे अठखेली 

सहृदयता से मधुरता को बनाये सहेली।


रहे भेदभाव से दूर कभी न अखरे 

निर्मल मन से बोले तो मोती झरे।

आओ हम इसे माँ समान अपनाएँ

दे सम्मान मातृभाषा का मान बढ़ाएँ।


माँ देती हमारे हर खुशी-गम में साथ

माँ तो होती है दुनिया में सबसे खास 

आज हम ये सबको अहसास दिलाएँ 

संकल्प ले हर दिन हिंदी दिवस मनाएँ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational