STORYMIRROR

Anushka Upadhyay

Inspirational

4  

Anushka Upadhyay

Inspirational

हौसले की दरकार

हौसले की दरकार

1 min
257

समुद्र पार करने के लिए,

महज़ हौसले की दरकार है;

थम जाना यूँ सही नहीं,

पहुंचे अभी मझदार है;

माना जीवन में तेरे,

फैला थोड़ा अंधकार है;

पर भूल मत की तेरा भी,

धूप पर उतना ही अधिकार है;

सोने को भी जब तपाता-पिघलाता,

अपना सोनार है;

तब जा कर ही ना कहीं वो,

लेता आभूषण का आकार है;

समुद्र पार करने क लिए, 

महज़ हौसले की दरकार है;

थम जाना यूँ सही नहीं,

पहुंचे अभी मझधार है;

गिर जाने पर सीना तान कर उठ जाना,

मिले यही संस्कार है;

यूँ हार मान जाने से क्या,

होते सपने सपने साकार हैं ?

कठोर परिश्रम से ही तो,

खुलते सफलताओं के द्वार है;

बिन सपनों क तो यह जीवन,

बना यूँ ही बेजार है;

लड़ते - लड़ते आगे बढ़ाना,

तेरा खुद पर ही उपकार है;

बैठा कैसे है तू साथी?

जब बनानी उपलब्धियों की मीनार है;

समुद्र पार करने के लिए,

महज़ हौसले की दरकार है;

थम जाना यूँ सही नहीं,

पहुंचे अभी मझधार है;

अरे! हुंकार जब भरते शूरवीर है,

चट्टानों में पड़ी दरार है;

तो उठ, अब फिर से तू बटोही,

थामनी मेहनत की पतवार है;

डरे हुए है सभी यहाँ पर,

वक़्त की चौखट पर मची हाहाकार है;

चल रंगे संग नया सवेरा,

मानो हम सर्वश्रेष्ठ चित्रकार है;

समुद्र पार करने के लिए, 

महज़ हौसले की दरकार है;

थम जाना यूँ सही नहीं,

पहुंचे अभी मझधार है ।

                


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational