STORYMIRROR

bhagawati vyas

Inspirational

4  

bhagawati vyas

Inspirational

" है सही नायक वही "

" है सही नायक वही "

1 min
644


जो दिलों पर राज करता ,

है सही नायक वही !!


जो पलक पर आज बैठा ,

मेहनत वर्षों करी !

पक्ष वह कोई न देखे ,

है कथा दर्दों भरी !

जब सफलता हाथ आई ,

बन गया लायक वही !!


निज नियंत्रण है ज़रूरी ,

साधते जो साधना !

लक्ष्य से वह डिग न पाते ,

पूर्ण होती कामना !

शीर्ष पर उसका पहुँचना ,

है न परिचायक वही !!


पटकथा लिखता कोई है ,

रंग भरती है अदा !

दोहरा जीवन सजाते ,

बोझ उन पर है लदा !

नित्य चढ़ना है कसौटी ,

आज परिणायक वही !!


है सफलता और विफलता ,

सामने दोनों खड़ी !

कब वरण है हाथ उनके ,

टूटती , जुड़ती कड़ी !

जो रखे संयम यहाँ पर ,

सत्य सुखदायक वही !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational