STORYMIRROR

Meenu Swami

Inspirational

3  

Meenu Swami

Inspirational

गर्व से फूला सीना

गर्व से फूला सीना

1 min
251

पत्ते पत्ते पर लिखा नाम मेरा होगा

पन्ने पन्ने पर मुश्किलों का सलाम होगा

कामयाबी और सफलता तो मेरी होगी

पर गर्व से फूला सीना पापा सिर्फ आपका होगा


पीछे होगी दुनिया और बढ़ता कदम मेरा होगा

जिस नाम से लोग दुआएं देंगे वो नाम मेरा होगा

तब आंसू दुःख के नहीं खुशी के होगे

पर गर्व से फूला सीना पापा आपका होगा


जिसे पाने में आपने पूरी उम्र लगा दी

उस दिन आपके कदमों में जहान होगा

जो खुशी आपको कोई नहीं दे पाया 

उस खुशी का जाम आपके नाम होगा

चमकती किस्मत तो मेरी होगी पर

गर्व से फुला सीना पापा सिर्फ आपका होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational