STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

गीत : ये जहां हमें बदलना है

गीत : ये जहां हमें बदलना है

1 min
362

लीक लीक तो सब चलते हैं 

लीक छोड़कर चलना है 

लेकर ख्वाब चले हैं यारो 

ये जहां हमें बदलना है । 

प्यार की भाषा जो नहीं जानें 

कानून नियम को वो नहीं मानें 

उनको सीधा करना है 

ये जहां हमें बदलना है 

स्त्री पुरूष का भेद मिटायें 

हर नारी यहां आदर पाये 

हैवानों को अंदर करना है 

ये जहां हमें बदलना है । 

भूख गरीबी अभिशाप है 

बेरोजगारी महापाप है 

सुख संपत्ति से पलना है 

ये जहां हमें बदलना है । 

आशा का संचार करेंगे 

शांति का व्यापार करेंगे 

दिल में ये अरमां रखना है 

ये जहां हमें बदलना है । 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational