दोस्त कौन है
दोस्त कौन है
क्या इसका जवाब है के दोस्त कौन है,
इस बात पे मेरा मुंह मौन है,
जवाब में क्या दोस्त इन्हें कहते हैं,
जिनके लिए आगे लिखे शब्द सवाल बनके बहते हैं,
वो जो हमेशा हमारा साथ देते हैं,
या वो जो हमारी हर बात सुन लेते हैं,
वो जिनका होना हमारे लिए काफी है,
या वो जिनके पास हमारी हर गलती के लिए माफ़ी है,
वो जो हमेशा दूसरों से पहले हमें चुनते हैं,
या वो जिनके साथ हम पक्के धागे बुनते हैं,
वो जो हर बार हमारे लिए लड़ते हैं,
या वो जिनके सहारे हम आगे बढ़ते हैं,
वो जो हमें जीना सिखाते हैं,
या वो जो हमें सही राह दिखाते हैं,
मेरे लिए तो सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है,
मेरा सलाम उसी को है जो सवाल का जवाब देने में काबिल है।
