चुनौती
चुनौती
चुनौती तो बेटियों की
जन्म से पहले की ही सहेली है,
पैदा हो पाएगी या गर्भ में ही मार दी जाएगी;ये चुनौती
बड़े होकर बेटों सा अधिकार पाएगी;ये चुनौती
अपनी योग्यता को पंख दे पाएगी;ये चुनौती
अपने अधिकारों पर बोल पाएगी;ये चुनौती
अपने रोजगार के लिए लड़ पाएगी;ये चुनौती
अपने जीवनसाथी को चुन पाएगी;ये चुनौती
अपने गर्भ में क्या एक बेटी को रख पाएगी;ये चुनौती;
चुनौतियों को स्वीकार भी कर पाएगी;ये चुनौती
चुनौतियों के लिए अपनी बेटी को तैयार कर पाएगी;ये चुनौती
हर कदम पर चुनौतियों से दोस्ती ही निभायेगी
फिर एक दिन जीत जाएगी!!!
