STORYMIRROR

शिखा श्रीवास्तव

Abstract

3  

शिखा श्रीवास्तव

Abstract

बसंत के नाम एक चिट्ठी

बसंत के नाम एक चिट्ठी

1 min
341

और आज फिर

ठंड से ठिठुरते हुए

आयी तुम्हारी याद

प्रिय बसंत,


याद आती है तुम्हारी

तब भी

जब होती हूँ लथपथ

पसीने में।


तुम याद दिलाते हो

नहीं है कोई

तुम जैसा,

जो देता हो

दुख से तपते हृदय को

अपने स्नेह की ठंडक भी


और शुष्क पड़ चुकी

भावनाओं को

अपने नेह की ऊष्मा भी।


प्रिय बसंत

तुम आते हो

लेकर फूलों की सौगात,

तुम आते हो

तो होती है रंगों की बरसात।


तुम आते हो

तो खिल उठते है मुरझाए चेहरे,

तभी तो हो

सदा से प्रिय मौसम तुम मेरे। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract