STORYMIRROR

Riya Jain

Abstract

4  

Riya Jain

Abstract

बॉयकॉट चाईना

बॉयकॉट चाईना

1 min
258

हिंदी चीनी भाई भाई

किसने है ये रीत चलाई

धोखा देना है चीन की फितरत

सीधे कभी न लड़े लड़ाई


गुरु है चीन पाक है चेला

दोनों की हो गयी है सगाई

जब देखो तब हमला करता

अज़हर मसूद है इसका भाई


सीमा पर जो चल रहा

है यदि उसका बोध

हमको लेना चाहिये

चीन से प्रतिशोध


तोप टैंक सब पाक के

चीन के निर्माण

भारत से ही धन कमा

भेजे पाकिस्तान


सैनिक रक्षक देश का

होता भ्रात समान

अपने धन से ले रहे

हम अनजाने प्राण


कर दो बहिष्कृत चीन को

इसके सामानो को दो विदाई

अगर न खरीदे चीनी वस्तु

अर्थ व्यवस्था इसकी चरमराई


आज जरुरत देश की

करें चीन का बहिष्कार

भारत निर्मित दीजिये

मित्रो को उपहार


रो रो कर ये पाँव पड़ेगा

फिर न करेगा पाक की अगुवाई

कसम तुम्हे है भारतीय बंधू

आओ लड़े अब चीन से लड़ाई


चीनी सामानो को ना कह दो

कर दो इसकी मुँह पिटाई

आओ सब स्वदेशी अपनाए

हिंदी चीनी नहीं भाई भाई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract