STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

बंधुत्व

बंधुत्व

1 min
298


हम बंधुत्व की बात करते हैं,

पहले विचार क्यों नहीं करते?

क्या बंधुत्व बंधुत्व चिल्लाने से

बंधुत्व का भाव आ जायेगा

या पहले हमें अपने आप में

बंधुत्व भाव जगाना चाहिए।

जब हम बंधुत्व का भाव नहीं रखते

फिर आम जनमानस से

ऐसी अपेक्षा ही क्यों रखते हैं?

ढकोसले बाजी छोड़िए

बंधुत्व भाव फैलाने का

ईमानदारी से प्रयास कीजिए,

बेवजह दिखावे के लिए

बंधुत्व का झुनझुना न बजाइए।

अच्छा होगा सबसे पहले खुद में

बंधुत्व भाव जागृति कीजिए

फिर बंधुत्व भाव के 

बड़े झंडाबरदार बनिए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract