STORYMIRROR

SHAKIB FARIDI

Inspirational

4  

SHAKIB FARIDI

Inspirational

भरोसा

भरोसा

1 min
523

रख तू भरोसा खुद पर, आएगा दिन वो भी, 

जब काम को तुम्हारे दुनिया सलाम देगी। 


मेहनत के बस सहारे दरिया को पार कर लो,

तकदीर भी तड़प के राहें हज़ार देगी।


हाँ, जला के खुद को, बन जा तू भी कुन्दन,

फिर तेरी भी मिसालें दुनिया हज़ार देगी। 


दिल से खुदा के आगे सर को जो झुका लो, 

हल दुनिया-व-आख़रत की कदमों में आ गिरेगी। 


कर नफरतो से तौबा, कर दिल को नर्म तू भी, 

फिर ज़ात-ए -ख़ुदा तेरा फ़रिश्तों में नाम लेगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational