ये जिंदगी के निराले अवतार है
ये जिंदगी के निराले अवतार है
हर हार में बर्बाद है
हर जीत में बेहाल
ये जिंदगी के निराले अवतार है
हर ख्याल में रंग है
हर हकीकत बेरंग
ये जिंदगी के निराले अवतार है
हर आंख में सवाल है
हर जवाब में आॅंसू
ये जिंदगी के निराले अवतार है
हर दिल में एहसास है
हर एहसास में दर्द
ये जिंदगी के निराले अवतार है
