तारे तोड़ लाओ तो जाने
तारे तोड़ लाओ तो जाने
तारों से आसमाँ भरा पड़ा है, तुम तोड़ के लाओ तो जाने।
पाने की कोशिश करो, नए पंख लगा उड़ जाओ तो माने।।
उड़ना यूँ सहज नही है, उड़-उड़ के गिरो फिर उड़ो।
आशाओं के पर लगा, फिर गगन छू जाओ तो जाने।।
असफलता तो होगी ही, खुद को सफल कर पाओ तो जाने।
बैठकर गिनने में क्या सुख, टिमटिमाते तारे देखने में क्यासुख,
अवरोधों को पार करो अब बैठे रहना है अब दुख,
अवरोधों की सीढ़ी बना चढ़ जाओ तो माने।।
तारों से आसमाँ भरा पड़ा है, तुम तोड़ के लाओ तो जाने।।
टूट गया पंख तो क्या, फिर नया पंख उगाओ तो जाने।
फिर उड़ जाओ मंज़िलो को छुने, तारों को छू जाओ तो माने।।
सीढ़ी तो लकड़ी की बनती, आशाओं की बनाओ तो माने।
तारों से आसमाँ भरा पड़ा है, तुम तोड़ लाओ तो जाने।।
