STORYMIRROR

Richa Singh Malik

Inspirational

4  

Richa Singh Malik

Inspirational

स्वच्छता अभियान गीत

स्वच्छता अभियान गीत

1 min
1.3K

स्वच्छ भारत अभियान चलाएं,जग में हो सम्मान 

यही संकल्प हमारा,स्वच्छ रहेंगे स्वस्थ रहेंगे

 हो जग का कल्याण,यही संकल्प हमारा....


घर आंगन हो स्वच्छ सभी के, घर में भाईचारा हो

सुख संपत्ति दिन-रात बड़े, वह घर समझ में न्यारा हो

मिलजुल कर हम रहे प्रेम से, दे सबको सम्मान

यही संकल्प हमारा....


पन्नी प्लास्टिक कूड़ा कचरा, कभी नहीं फैलाएंगे

बिन बिन कर हम हाथों से, ऊर्जा शक्ति बढ़ाएंगे

चहकेगा फिर गांव शहर ये, बने भारत देश महान

यही संकल्प हमारा.....


कूड़ा करकट कूड़ेदान में, शौच खुले में बंद करो

शौचालय हो घर घर में, सोच अपनी स्वच्छंद करो

मां बहनों की रहे सुरक्षा, बड़े सबका सम्मान

यही संकल्प हमारा......


वायु जल मिट्टी ये अपनी, प्रदूषण से मुक्त रहें

दूध दही की नदी बहे और, ज्ञान की ज्योति जलती रहे

जगतगुरु हम बने विश्व में,भारत स्वर्ग समान

यही संकल्प हमारा, यही संकल्प हमारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational