सपना है एक पापा का!
सपना है एक पापा का!
सपना है एक पापा का,
अब उसको पूरा करना है।
अपनों के लिए जीना है,
और अपनों के लिए ही मरना है।
साथ प्यार से रहना है,
झगड़ा नहीं करना है।
पढ़-लिख कर अच्छे से,
ज़िन्दगी में कुछ करना है।
लाख बुरा कोई कर चले,
पर खुद अच्छा ही करना है।
मां है जो मेरी प्यारी,
ख्याल उनका भी रखना है।
सपना है एक पापा का,
बस अब वैसा ही करना है।
