STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

शास्त्री जी

शास्त्री जी

1 min
708

विशुद्ध भारतीय परिवेशी

छोटी कद काठी जिसकी

दुबले पतले शरीर वाला

नाम लाल बहादुर शास्त्री।

सादा जीवन उच्च विचार

उनका रहा जीवन आधार,

पर दृढ़ता के धनी थे वो

कभी न मानी उन्होंने हार।

स्वाभिमान था उनका गौरव

नैतिकता की थे वे मिसाल,

पर जूनून के पक्के थे वो

भारत माँ का प्यारा लाल।

भारत के प्रधानमंत्री बन

देश का ऊँचा किया था भाल

पाकिस्तान तो हतप्रद था ही

अमेरिका भी हुआ शर्म से लाल।

जय जवान जय किसान का

नारा जिसने बुलंद किया था,

भारत के सिरमौर को जिसने

ऊँचा सदा सदा ही किया था।

अमर हो गया नाम शास्त्री

सदियों तक ये नाम गूँजेगा,

कभी भुला न पायेगा भारत

लाल बहादुर शास्त्री नाम रहेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational