STORYMIRROR

Vaibhav Kharkar

Inspirational

3  

Vaibhav Kharkar

Inspirational

सच्चा हिंदुस्तानी

सच्चा हिंदुस्तानी

1 min
662

जिसका दिल भारत माँ के लिए धड़कता है

जिसके दिल में माँ के लिए मोहब्बत है

जो अपना दिल देश के लिए कुर्बान करता है

वही सच्चा हिंदुस्तानी कहलाता है


जिसका पहला प्यार अपना वतन है

जिसके प्यार का मतलब ही देश की सेवा है

जो माँ बाप समान देश से प्यार करता है

वही सच्चा हिंदुस्तानी कहलाता है..


जिसका धर्म ही भारत माँ की रक्षा है

जिसके धर्म में सिर्फ देश का आदर होता है

जो अपने धर्म से भारतीय कहलाता है

वही सच्चा हिंदुस्तानी कहलाता है..


जिसका जितना भारत माँ के लिए गर्व है

जिसका होना उसके वतन की जीत है

जो सिर्फ अपने देश के लिए जीता है

वही सच्चा हिंदुस्तानी कहलाता है..


जिसका विश्वास भारत माँ से जुड़ा है

जिसका हर अच्छा प्रयास विश्वास से भरा है

जो अपने विश्वास से देश का भला करता है

वही सच्चा हिंदुस्तानी कहलाता है..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational