STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

रफ्तार

रफ्तार

1 min
402

जीवन में रफ्तार

बहुत मायने रखती है,

कभी कम, कभी बहुत कम

तो कभी ज्यादा और ज्यादा

पर रफ्तार पर नियंत्रण

सबसे ज्यादा जरूरी है।

उतावलापन और अति आत्मविश्वास

बहुत भारी भी पड़ सकता है,

हमें ही नहीं हमारे अपनों को

जीवन भर के घाव भी दे सकता है।

माना कि रफ्तार का आज बोलबाला है

मगर सब कुछ रफ्तार ही तो नहीं है

जीवन रहेगा तो रफ्तार काम आयेगी,

जीवन जब रहेगा ही नहीं

तो भला रफ्तार हमारे किस काम आयेगी।

रफ्तार की भी बड़ी कहानी है,

पर जीवन के बिना रफ्तार

सिर्फ बेमानी है।

रफ्तार और जीवन का इतना ही नाता है,

जीवन के बिना रफ्तार किसके काम आता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract