STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

राम जैसा मनोभाव

राम जैसा मनोभाव

1 min
297

पग पग संग एक डगर चलें

बदल जाएगी ऋतु चहुंओर

सामूहिक शक्ति से निपटेंगी

जन समस्याएं भी बगैर शोर 

संगठन में शक्ति है ये बतला

गए पुरखे और साधु सयाने

भूले तब से हम सब गा रहे

बेबसी औ लाचारी के तराने

राम, कृष्ण के देश में दिखता

आज हर तरफ अजब माहौल

कुछ संगठित लोग ही सरेआम

उड़ा रहे मानवता का मखौल

हे ईश्वर मेरे देश के लोगों को

दीजिए राम जैसा मनोभाव

सब जीवों को संगठित कर

बदल दे वो नियति के दांव।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational