STORYMIRROR

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Inspirational

3  

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Inspirational

पापा मेरे हीरो हैं

पापा मेरे हीरो हैं

1 min
163

वो सदा

गंभीर रहते हैं

हंसते हुए

कभी भी

नहीं देखा है

दिन रात वो

हिसाब

करते रहते हैं

परिवार को

एक जुट

करने का 

प्रयास

करते रहते हैं

उनको मैंने

महीने की

आखिरी 

तारीख को

चाचा के

कॉलेज और

हॉस्टल की

फीस को

जुटान के लिए

जद्दोजहज

करते हुए

देखा है

मां की

दवाई के लिए

पड़ोस से उधार

मांगते देखा है

हमसब

भाइयों के

स्कूल का

फीस जमा

करने के लिए

चेहरे पर

चिंता की लकीरें

देखी हैं

ना तन पर 

ढंग का कपड़ा

न हीं समय से

खाना पीना

अपने परिवार

के लिए

जी तोड़ मेहनत

करते हुए देखा है

अपने अभाव में

रहकर भी

परिवार के

अभाव को

पूरा करने का

सफल कोशिश

करते हुए देखा है

वो अधनंगा फकीर

हमारे परिवार का

हीरो है

वो हमारे पापा हैं.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational