नजरअंदाजी
नजरअंदाजी
कुछ...
नजरअंदाजी भी अच्छी है,
खुश जीने के लिए,
हर बात पर जिद,
ठीक नहीं,
बेवजह तकरार हो जाती है,
हर सवाल पर,
जवाब ठीक नहीं ।
मैं जिन्दगीं हूँ,
सदा तेरे पास न रहूंगी,
जीने का तजुर्बा है मुझको,
सच कहूंगी,
बड़े संघर्ष से मिलती है,
ये खुशी इस जीवन में,
बिन कुछ खास किए,
ना आराम दूंगी।
माना थोड़ा मुश्किल है,
मुझको समझ पाना,
मगर कुछ कदम तो बढ़ाओ,
मैं जरूर हौसला दूंगी ।
