STORYMIRROR

Rajan Chawla

Abstract

4  

Rajan Chawla

Abstract

नहीं भूलेंगे हम!

नहीं भूलेंगे हम!

1 min
586

'सब याद रखा जाएगा,

सब कुछ याद रखा जाएगा' का जवाब


नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम

उन षड्यंत्रों को, उन नारों को

चाकू से दिए उन वारों को

चार मंज़िल के मकान से

पत्थर और गुलेल के इशारों को

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


जो आग लगाई है तुमने

जो ग़दर मचाई है तुमने

जो ख़ून बहाया है तुमने

सुकुन भुलाया है तुमने

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


जो घर जलवाये हैं तुमने

पत्थर चलवाये हैं तुमने

कोल्डड्रिंक की बोतल में 

पेट्रोल भरवाए हैं तुमने

छोटे छोटे पैकेट में

तेज़ाब भरवाएं हैं तुमने

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


जो पत्तलकार खरीदें हैं

झूठ तुम्हारा चलातें हैं

सेक्यूलर वाला मास्क पहन कर

कम्युनल हो जातें हैं

शाहरुख़ को अनुराग बताते

ऐसे तुम्हारे दलालों को

पत्थर की इमेज को क्रॉप कर दिखाते

ऐसे तुम्हारे नक़्कालों को

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


हाथ बाहर निकलता अंकित का उस

गंदे नाले से याद है

सीने पर गोली खाने वाला

रत्न लाल , आज़ाद है (चंद्रशेखर आज़ाद)

जिनकी दुकानें जल गईं

और जो सड़क पर आ गए

मासूम हमारे बच्चों के दिल

डर से कैसे घबरा गए

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


नालों से निकली लाशों को

गुमशुदा उन साँसों को

आँसूओं से भरी उन आखों को

पेट से निकली आंतों को

जले हुए उन कपड़ों को

तेज़ाबी शरीर के चिथड़ों को

नहीं भूलेंगे हम नहीं भूलेंगे हम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract