मुस्कुराहट
मुस्कुराहट
मुस्कुराते रहिए,
आस पास ही हैं लोग रुलाने के लिए,
खुश होकर उनको चिढ़ाते रहिए,
मुस्कुराते रहिए।।
वजह ढूंढेंगे तू वक्त लगेगा,
बेवजह यूं ही खिलखिलाते रहिए,
मुस्कुराते रहिए।।
कमियां दिखाने वाले बगल में ही बैठे हैं,
उनको भी थोड़ा गुदगुदाते रहिए,
मुस्कुराते रहिए।।
कोई इंतजार कर रहा है आपको गिराने के लिए,
खुद को उनसे छुपाते रहिए,
बस मुस्कुराते रहिए।।
यूं होता तो हम यह कर लेते,
यह सोच कर खुद को कोसा न करें,
आसमान भी तो कोई छू ना सका,
पंख रखें हो चाहे जितने भी बड़े,
छोटे पंखो से ही सही, खुद को उड़ाते रहिए,
बस यूं ही मुस्कुराते रहिए।।
कुछ अलग सा ही खुशनुमा,
माहौल बनाते रहिए, सच कह रहा हूं,
बस मुस्कुराते रहिए।।
