STORYMIRROR

Vandana Dua

Inspirational

3  

Vandana Dua

Inspirational

मुश्किल क्या हैं- एक साथ, एक एहसास

मुश्किल क्या हैं- एक साथ, एक एहसास

1 min
110

मुश्किल क्या हैं,

बस एक एहसास 

बस एक इम्तिहान


मुश्किल क्या हैं,

बस वक्त को जानने का

एक तरीक़ा,

बस अपनों के साथ को

जानने का एक तरीक़ा,


जीवन हैं, 

तो मुश्किलें भी हैं, 

मुश्किलें हैं, तो रास्ते भी हैं,

दुःख हैं, तो सुख भी हैं,

रोना हैं, तो हँसना भी हैं,


बस हारना नहीं हैं,

बस निराश नहीं होना, 

बस, 

हिम्मत से पार

करना है यह पल 

बस, 

हँसते हुए, मुस्कुराते हुए 

बिताना है यह पल


जानती हूँ, 

कहना आसान है, 

जानती हूँ, 

बोलना आसान हैं, 


जब बीते तब चलता हैं पता,

जब सिर पर पड़े,

तब चलता है पता,


पर,

पर हार तो नहीं माननी हैं,

पर विश्वास तो नहीं छोड़ना है,

बस,

करना है तह, इस सफ़र को,


बस, 

मंज़िलें पार करनी है,

हिम्मत से,

विश्वास से,

अपनों के साथ से, 


तो फिर

मुश्किलें क्या हैं,

मुश्किलें भी प्यार है, 

मुश्किलें भी मुस्कुराहट हैं, 


मुश्किलें भी एक साथ हैं, 

हाँ, 

मुश्किलें भी एक साथ हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational