STORYMIRROR

neeta(chaku) kanjariya

Inspirational

3  

neeta(chaku) kanjariya

Inspirational

मुसाफिर

मुसाफिर

1 min
42

मुसाफिर हूं वहां का

जहाँ कोई जाना नहीं चाहता

मौत ऐसी एक मंज़िल है

जिसे कोई पाना नहीं चाहता


क्यों बेवजह हम उससे डरते

भागते रहते है

दोस्तों वो तो नसीब में लिखी गई है

वो आनी ही आनी है


चलो ना उससे डरने से अच्छा 

उसे साथ लेकर चले

उसका ग़म ना लेकर जीवन में

कुछ कर दिखाने की राह पर चले


नाम कमाए ऐसा की चारों ओर

अपना ही शोर हो

तन मिट जाए भले ही अपना 

पर याद करने वाले चारों ओर हो


मरने के डर से नहीं

कुछ करने की चाहत से हमारा

नाम रौशन हो


मिटा दे इस पाप भरी दुनिया को

एक नई सुकून सी दुनिया बनाए

ना डर डर के कोई जिए

सब के अंदर कुछ कर दिखाने का

हौसला जगाए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from neeta(chaku) kanjariya

Similar hindi poem from Inspirational