'मुझे खुद से बड़ा प्यार है'
'मुझे खुद से बड़ा प्यार है'
ठोकरें देना जिन्दगी का दस्तूर है,
दुख जिंदगी का एक पहलू है,
इससे पार करने के लिए
हम मजबूर है,
पर इस दुुुख की खामोशी में भी हमने
खुश रहना सीख लिया,
नीचे गिर कर भी, निडरता सेेेे लड़कर
तूफानों को पार कर लिया,
'ऐ जिंदगी' , 'तू ' जितनी भी कोशिश कर,
उदासी से हमें अब लगता नहीं है डर,
क्योंकि जितनी बार भी करे ' तू ' हमें घायल,
उतने ही होगे हम तुुुम पर ही कायल,
कोई चाहे ना चाहे हमें, मुस्कुराते हुए हम,
आगे बढ़ते चले जाएगे,
दुख के काले बादल, एक दिन जरूर
छट जाएगे,
एक नई रौशनी और सुुबह
का अब भी इंतजार है,
उफ़ ...मुुझ जैसा खूूूबसूरत कोई नहीं,
हर मौसम में मुझे खुद से बड़ा प्यार है।
