STORYMIRROR

Puneet Mishra

Inspirational

4  

Puneet Mishra

Inspirational

मेरी पुस्तक

मेरी पुस्तक

1 min
345

तितली के पंखों जैसी रंग बिरंगी मेरी पुस्तक।

इन्द्रधनुष के रंगों जैसी सतरंगी मेरी पुस्तक।

कहानी सुनाती- बातें बताती नई पुरानी।

परीलोक की सैर कराती मेरी पुस्तक।


चित्रों को देख हम खूब हंसते मुस्कुराते है।

पुस्तक हमें सपनों की दुनिया में ले जाते हैं।

कभी डराते, कभी हंसाते कभी रूलाते।

दुनिया भर की सैर कराते मेरी पुस्तक।


कभी अनोखी अंजानी लगती मेरी पुस्तक।

पढ़ते हीं हो जाती जानी पहचानी मेरी पुस्तक।

पुस्तक के पन्नों जैसा सजाना अपना जीवन।

मुश्किल पलों में भी सकून दिलाती मेरी पुस्तक।


ख्वाबों को सच करने में सहयोग करती मेरी पुस्तक।

हर इंसान की जीवन बदल सकती है मेरी पुस्तक।

जब मौका मिले थोड़ा पढ़ लिया करो मेरी पुस्तक।

तुम्हें ज्ञान के साथ सम्मान दिलाती मेरी पुस्तक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Puneet Mishra

Similar hindi poem from Inspirational