STORYMIRROR

Neha Shwens Firoz

Inspirational

4  

Neha Shwens Firoz

Inspirational

मेरी क़ीमत

मेरी क़ीमत

1 min
260

मेरी कोई ख़्वाहिश नहीं उस मुक़ाम की,

जिसमें मेरी मंज़िल की क़ीमत लगाई जाए,

मुझे मेरी औकात समझायी जाए।


मेरी ख़ूबी है कि मैं शांत हूं,

लेकिन मेरी वफ़ा पर ना सितम ढाई जाए,

मुझे मुझसे नफ़रत ना कराई जाए।


आ जाऊं अगर मैं तेरे मोड़ पर,

मेरी आबरू पर तेज़ाब ना डाली जाए,

मेरी आंचल पर दाग़ ना दिखाई जाए।


मेरे सपनों की महफ़िल है लंबी,

मेरे हौसलों को बेशक बढ़ाई जाए,

सवालों पर सवाल ना उठाई जाए।


ज़िन्दगी तो मेरी भी है ख़ूबसूरत,

मेरी सांसों की ख़बर ना लगाई जाए,

मेरे हक़ को मुझ से मिलाई जाए।


मेरी हस्ती भी है इस जहां में,

पैरों में बेड़ियां ना बांधी जाए,

मुझसे मेरी शान ना चुराई जाए।


बेशक मैं सबकी हूं नेहा,

मेरे हिस्से की नाज़ ना घटाई जाए,

मोहब्बत से नवाज़ कर, मेरी चाहत बढ़ाई जाए।


Rate this content
Log in

More hindi poem from Neha Shwens Firoz

Similar hindi poem from Inspirational