STORYMIRROR

Vinay Bajaj

Inspirational

4  

Vinay Bajaj

Inspirational

मेरी बगिया

मेरी बगिया

1 min
400

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


ये मेरी आस है

मेरा विश्वास है

दिल के पास है

छोटा सा प्रयास है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


यही तो मेरी आन है

मेरे "मधु कुंज" की शान है

मेरे होंठों से निकला गान है

इसके बगैर सब बियाबान है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


यहीं पर तो मेरा सबेरा है

और यहीं पर मेरी शाम है

रिटायर होने के बाद तो

मुझे दिन रात यही काम है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


इस आधुनिक जमाने में

कुछ लोगों के लिए फैशन है

मैं दिल से यही कहता हूँ कि

मेरा तो बस यही पैशन है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


यही मेरा आगाज़ है

और यही मेरा अंजाम है

इसको बहुत खूबसूरत बनाना

ही तो मेरा दिली मुकाम है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है


मेरा तो दिन भी यहीं है

और यहीं पर मेरी रात है

मैं सोचता कुछ और हूँ

मुंह से निकलती इसकी बात है

मैं क्या बताऊँ तुम्हें

कि मेरी बगिया मेरे लिए क्या है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Vinay Bajaj

Similar hindi poem from Inspirational