STORYMIRROR

Swathi Jain

Inspirational

4  

Swathi Jain

Inspirational

माँ का प्यार

माँ का प्यार

2 mins
266

जिस ने इतना कष्ट सहकर मुझे जन्म दिया,

आज इस काबिल बनाया,

उस मां का किस शब्द में करूं शुक्रिया,

माँ वो होती है जो

हर वक्त अपने बच्चे की चिंता करती है ,

उनके हर सुख दुख में हमेशा साथ देती है,

सिर्फ बच्चे के लिए ही नही पुरे परिवार की खुशी का ख्याल रखती है,


दिन रात इसी सोच में अपना ज्यादा समय बिताती है,

अपने दुख दर्द को दिल में छुपाकर

सबके सामने खुशिया जताती है ,

जब भी कोई बिमारी आती है तो मां शब्द ही मुंह से निकलता है,

हर मुश्किल का हल उनके पास ही मिलता है,

फ़िर भी ये दुनिया कहती है कि एक माँ क्या ही करती है...


आप ही हो मेरी हिम्मत का साया, 

क्या बताऊ की आपने मुझे क्या - क्या सिखाया,

आप ही हो जिसने मुझे हँसना सिखाया,

आपने ही मुझे ना कभी रोना सिखाया,

आपने ही मुझे मुश्किलो से लड़ना सिखाया,

अपने पैरो से हर मंजिल चढना सिखाया,

सही, गलत का रास्ता बताया, 

हर बुरे समय में भगवान में आस्था रखना सिखाया,

आप खुद दुख में होकर भी सबका दुख हर लेती हो,

फ़िर भी ये दुनिया कहती है कि एक माँ क्या ही करती है..


आज भी डॉट डॉट के मुझे खाना खिलाना,

नहीं खाने पर अपने हाथो से खिलाना ओर मेरे लिए मन पसंद चीज बनाना,

अपनी तकलीफ को सहन करके हमारे सामने मुस्कुराना,

हमारे हर ख़्वाब को पूरा करना,

आखिर माँ होती ही ऐसी कि उसकी जगह ना ही कोई ले सकता है,

 ना ही कोई माँ जैसा प्यार कर सकता है....


न जाने क्यूँ ऐसी रीत इस दुनिया मे आई,

न चाहते हुए भी एक मां को अपनी बेटी से अलग करने की मजबूरी आई,

जब होती बेटी की शादी तो सारी रस्में उसने खुशी से निभायी,

पर होती जब विदाई,

वो अपने आंसू रोक नहीं पाई,

न जाने क्यूँ ऐसी रीत इस दुनिया में आई...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational