STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Comedy

3  

Sudhir Srivastava

Comedy

ले ही लूँ

ले ही लूँ

1 min
210

आ गई है होली, थोड़ा सा तो पी लूं ,

बीत गया है अरसा थोड़ा तो बहक लूँ।

देखता हूँ तो कुछ अच्छा नहीं लगता,

बस थोड़ा सा लेकर कुछ अच्छा हो लूँ।

पीना अच्छा नहीं है पता तो मुझे भी है

थोड़ा सा जीवन का कुछ तो मजा ले लूं।

पीकर बहक जाऊं ऐसा नहीं हो सकता

नाली में गिरने का अनुभव तो कर लूं ।

राज की बात है किसी से भी मत कहना

बीबी के लात घूसों का स्वाद तो चख लूँ।

होली है तो होली का खूब आनंद उठा लूँ

पीता नहीं हूँ, पीने का नाटक तो कर लूं।

आया है आज फिर से त्योहार होली का

आज तो आप सबका आशीष ही ले लूँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy